नौकरी का नया मॉडल कॉलेज टाइमटेबल पर मिलती है काम, आत्मनिर्भर हो रहे हैं छात्र, युवा समाजसेवी सह व्यवसायी भरत प्रसाद ने छात्रों के लिए खोला पढ़ाई के साथ कमाई का रास्ता।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिमडेगा, झारखंड : जिले में नौकरी का एक नया मॉडल उपलब्ध कराया गया है। जिसकी चर्चा हर छात्रों की जुबान पर है। इस मॉडल के तहत कॉलेज की पढ़ाई करने वाले छात्रों को आसानी से नौकरी मिलती है। वो भी कॉलेज टाइम टेबल के अनुसार। यह सब संभव हो रहा है युवा समाजसेवी सह थोक व खुदरा सब्जी व्यवसायी भरत प्रसाद के सार्थक प्रयास से। भरत प्रसाद के यहाँ कॉलेज जाने वाले छात्रों को उनके मनपसंद समय के अनुसार नौकरी दी जाती है। अगर छात्र के पास समय है तो दिनभर काम कर सकता है और समय कम है तो आधे घंटे अथवा एक घंटे भी नौकरी कर सकता है। नौकरी के तुरंत बाद उसे हाथों हाथ पैसे भी मिल जाते हैं। जिसका उपयोग छात्र अपनी कॉलेज-ट्यूशन फीस देने अथवा अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकता है। भरत ने कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों को उनके टाइमटेबल के अनुसार काम देकर न केवल आत्मनिर्भर बनाया। बल्कि पढ़ाई छोड़ने की मजबूरी से भी बचाया। भरत जिले के डेली मार्केट में भरत वेजिटेबल के नाम से जिले में थोक और खुदरा सब्ज़ी का व्यवसाय करते हैं। उनका मानना है कि पैसे की तंगी के कारण किसी छात्र की पढ़ाई रुकनी नहीं चाहिए। इसी सोच के साथ उन्होंने ऐसा रोजगार मॉडल तैयार किया है। जिसमें छात्र पढ़ाई की बिना रुकावट के अपनी मर्जी से एक घंटे, आधा दिन या हफ्ते में कुछ दिन काम करके अपनी ट्यूशन फीस, रेंट या जेब खर्च निकाल सकते हैं। इस पहल की सबसे ख़ास बात यह है कि छात्रों को जबरन कोई ड्यूटी नहीं दी जाती। वे अपने क्लास और कोचिंग के समय के अनुसार अपनी सुविधा बताकर काम कर सकते हैं। अबतक हजारों छात्र इस योजना से जुड़ चुके हैं और न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का भी अनुभव कर रहे हैं।

मैनेजर से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर तक की नौकरी है उपलब्ध।

भरत प्रसाद की यह पहल केवल छात्रों तक सीमित नहीं है। उनकी भरत किसान नवजीवन फल, सब्जी एवं फ्रूट कंपनी ने अब तक 50 लोगों को रोजगार दिया है। बेरोजगारी से जूझ रहे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से भरत जल्द ही डेली मार्केट में एक बड़ी मंडी की शुरुआत करने जा रहे हैं। यहाँ 5 मैनेजर, 5 कंप्यूटर ऑपरेटर, 10 पर्यवेक्षक और 20 महिला श्रमिकों को काम मिलेगा। इनका मासिक मानदेय 6000 से लेकर 15000 रुपये के बीच होगा। जो समय और अनुभव के साथ बढ़ता जाएगा। नौकरी करने वाले लोगों को खाने की भी सुविधा भरत के द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।