रक्षाबंधन के अवसर पर मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर क्षेत्र की सैकड़ों बहनों ने पहुंचकर उन्हें बांधी राखी ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जामताड़ा, झारखंड : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर क्षेत्र की सैकड़ों बहनों ने पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। सुबह से ही उनके आवास पर बहनों की भीड़ लगी रही। मंत्री ने एक-एक कर सभी बहनों से राखी बंधवाई और उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान उन्होंने गरीब और जरूरतमंद बहनों के बीच साड़ी एवं नगद राशि का वितरण किया। मौके पर मंत्री अंसारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह ऐसा पर्व है जब बहनें भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली की दुआ करती हैं, और भाई बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने के लिए ऐसे त्यौहार बेहद महत्वपूर्ण हैं।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें