जमशेदपुर, झारखंड :बीती रात मानगो बस स्टैंड के पास एक बड़े ट्रक से कार की टक्कर हो गई जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि कार के मालिक जगजीत सिंह बाल- बाल बच गए।
जगजीत सिंह ने बताया कि हम रात में अपने कार्यालय से 1:00 बजे के आसपास लौट रहे थे। मानगो बस स्टैंड के पास दो ट्रेलर गाड़ी खड़ी थी। हमने गाड़ी को धीरे कर लिया। तभी सामने से एक 16 चक्के वाले ट्रक ने मेरी कार को पूरी तरह से रगड़ दिया। गनीमत रही कि हमने हैंड ब्रेक लगा दिया था। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि मैं बच गया हूं। गाड़ी रायपुर की है और सीमेंट लेकर हाता जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने सीताराम डेरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। गाड़ी के मालिक भी आ चुके हैं और उनके तरफ से मुआवजे को लेकर अभी तक कोई सकारात्मक बातचीत नहीं हुई है।
वहीं ड्राइवर कमलेश्वर महतो का कहना है कि हम अपने रास्ते जा रहे थे। उधर कार बाएं से घुस गया, जिसके कारण यह टक्कर हो गई।









