बुरुडीह डैम में नौका परिचालन को लेकर चार गांवों में असामाजिक तत्वों द्वारा सोहार्द बिगाड़ने की कोशिश जारी,खूनी संघर्ष की आशंका, प्रशासन जल्द करे हस्तक्षेप ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: बुरुडीह डैम में नौका परिचालन को लेकर चार गांवों में असामाजिक तत्वों द्वारा सोहार्द बिगाड़ने की कोशिश जारी,खूनी संघर्ष की आशंका, प्रशासन जल्द करे हस्तक्षेप ।, ID: 9780

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

घाटशिला: घाटशिला में कई सौंदर्य क्षेत्रों में से एक प्राकृतिक सुंदरता का खजाना पर्यटन स्थल कहे जाने वालों में से एक क्षेत्र हैं. प्रकृति की श्रृंगार में सुंदरता की पहाड़ों की गोद में बसा हुआ है. जिसे हम बुरुडीह पर्यटन स्थल के रूप में जानते हैं. जब मन अशांत हो जाता है, तो स्थानीय लोग ही नहीं अपितु बाहरी पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पर्यटक लोग भी इस मनमोहक रमणीय खूबसूरत शांत वातावरण की हरियाली की खूबसूरती निहारने से लेकर सुकून से बैठ दिलो दिमाग में तरोताजा महसूस करने लगते हैं.पर आज बुरुडीह डैम को लेकर संबंधित चार गांव के ग्रामीण वासी कई दिनों से आपसी झड़प, तनातनी, तनाव से डरते हुए परेशान अशांति में है.

आपसी कई बार बैठकों के बावजूद शांतिपूर्ण ढंग से समस्या का समाधान न होने पर इन चार गांवों के ग्राम वासियों की परेशानियां पिछले कुछ दिनों से इतनी बढ़ गई है कि अंततः आजीज होकर मामले को सुलझाने के लिए थक-हार कर प्रशासन के द्वारा थाने की शरण लेनी पड़ रही हैं. बुरुडीह गांव सहित रामचंद्रपुर, टिकरी, हीरागंज के गांव के काफी संख्या में ग्रामवासी मामले को सुलझाने के लिए थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह से गुहार लगाई. इस मामले पर वंश नारायण सिंह ने कहा कि इस मामले को सुलझाने के लिए अनुमंडल अधिकारी के पास जाएं वही इस मामले पर हस्तक्षेप कर समाधान का प्रयास कर सकते हैं.ग्रामीणों ने बताया कि काफी जद्दोजहद के बाद बुरुडीह डैम में चार गांव के ग्रामीणों द्वारा गठित समिति को प्रशासन द्वारा पर्यटकों के लिए डैम में नौका परिचालन का टेंडर समितियां को दिया गया था. इस समिति में चार गांव के ग्रामीण वासी मिलजुल कर चलाते हुए बुरुड़ीह डैम के आसपास साफ-सफाई का भी ध्यान रखेंगे. और पर्यटकों को डैम में घूमाने से नौका परिचालन से जो आमदनी होगी. इस आमदनी की राशि को समिति में लेखा जोखा रखकर चार गांव के लोग आपसी सहमति से लाभ लेंगे।

वर्तमान में समिति के समिति में शामिल लोग एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि पैसे की बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है. और हिसाब किताब में बिल्कुल भी पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है. जबकि कुछ ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं, कि गांव के ही कुछेक अवांछित, असामाजिक दबंग तत्व के लोगों द्वारा खुद ही अकेले नौका परिचालन पर वर्चस्व कायम कर अकेले ही सारी राशि लाभ पर कब्जा कर लेने की फिराक में है. यह बात पूरी तरह से गलत और निराधार है और अफवाह फ़ैलाई जा रही है कि हिसाब किताब में गड़बड़ी है. चार गांव द्वारा गठित की गई समिति को शुरुआत से ही बदनाम करने में जुटे हुए हैं. प्रशासन इस पर अभिलंब ध्यान देते हुए सही न्याय करते हुए ठोस कदम उठाए. जिससे कि समिति और बेरोजगार ग्रामीणों को नौका परिचालन से चार गांव के ग्रामीणों को रोजी रोजगार हमेशा मिलता रहा है. और आगे भी प्रशासन द्वारा बरकरार रखा जाए. ग्रामीणों ने कहा कि पिछले वर्ष भी समिति और चार गांव के ग्रामीणों द्वारा बेहतर तरीके से संचालित करते हुए नौका परिचालन के लिए प्रशासन से डाक लिया था. और बेहतर बखुबी ढंग से हम लोगों ने चलाया. और वर्तमान में भी कई बार हिसाब किताब देने के लिए तैयार हूं. पर कुछ अवांछित व्यक्ति हिसाब किताब न देखकर केवल अड़ंगा लगाने में भिड़े हुए हैं. और आपस में लड़वाने पर आमादा है. चारों गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील करते हुए गुहार लगाई की जल्द ही प्रशासन को पहल करते हुए हस्तक्षेप करनी चाहिए.

इस मौके पर जोसेफ मुर्मू, समिति अध्यक्ष बुरुडीह. नरेंद्र नाथ नायक, समिति के कोषाध्यक्ष बुरुडीह. नंद हांसदा, ग्राम प्रधान टिकरी. पूरन हेंब्रम, ग्राम प्रधान हीरागंज. बलराम सोरेन, ग्राम प्रधान बुरुडीह. श्रीमती सुमित्रा सोरेन, पंचायत समिति सदस्य बुरुडीह. श्रीमती प्रेमा मुर्मू, जल सहिया बुरुडीह. पान मुनि सिंह, समाज सेविका बुरुडीह. सहित चारों गांव के ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित थे.

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: बुरुडीह डैम में नौका परिचालन को लेकर चार गांवों में असामाजिक तत्वों द्वारा सोहार्द बिगाड़ने की कोशिश जारी,खूनी संघर्ष की आशंका, प्रशासन जल्द करे हस्तक्षेप ।, ID: 9780

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual