Category: आज फोकस में

गिरिडीह जिले के गांडेय स्थित दासडीह पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार सफारी कार ने गांडेय अंचलाधिकारी मो. हुसैन के वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वाहन पलट गया।गांडेय-गिरिडीह मुख्यमार्ग पर दासडीह पेट्रोल पंप के पास हुए इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।