The ad is not displayed on the page
current post: विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने किया वृक्षारोपण, आमजन से पर्यावरण संरक्षण की अपील।, ID: 5010
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 5 |
Find solutions in the manual
साहिबगंज : गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन प्रमंडल, साहिबगंज के तत्वावधान में गंगा विहार पार्क के समीप एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत ज़िला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग के द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर की गई।
उपायुक्त श्री सती ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण के प्रति सजग एवं जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि मानव द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से मौसम चक्र में व्यापक असंतुलन उत्पन्न हुआ है, जिसके कारण चक्रवात, सूखा, बाढ़ जैसी आपदाएं लगातार देखने को मिल रही हैं।
उपायुक्त ने अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक को अपने स्तर से कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि वृक्षारोपण मात्र एक दिन की गतिविधि न होकर, इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।इस अवसर पर जिला वन पदाधिकारी प्रलव गर्ग,अपर समाहर्ता गौतम भगत, परियोजना निदेशक (आईटीडीए) संजय कुमार दास, अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द, कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, एवं जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार,नगर पालिका कार्यपालय अभियंता अभिषेक कुमार सिंह, भूo अर्जन पदाधिकारी सीके दास,सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी बरगद, पीपल एवं अन्य छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया।
वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रूप से वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा तथा “एक पेड़ माँ के नाम” पहल को जन-जन से जोड़ा जाएगा।
Author: Desh Live News



