घाटशिला : मुराहिर जलाशय (बुरूडीह डैम), में नौका परिचालन, पार्किंग वसुली एवं विकास कार्य संचालन को लेकर सोमवार को मुराहिर जलाशय विस्थापित समिति, चेंगजोड़ा के विस्थापितों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा.
मुराहिर जलाशय विस्थापित समिति, चेंगजोड़ा के विस्थापितों का कहना है कि मुराहिर जलाशय निर्माण के क्रम में 46 परिवार विस्थापित हुआ था. इसमें से सिर्फ 18 परिवार को ही नौकरी दी गई है. शेष 28 परिवार आज भी नौकरी एवं रोजगार से वंचित है. विस्थापितों ने एसडीओ सुनील चंद्र से आग्रह किया है कि मुराहिर जलाशय (बुरूडीह डैम) में नौका परिचालन, पार्किंग वसूली एवं विकास कार्यों का संचालन में हम विस्थापितों को भी प्राथमिकता दी जाए. ज्ञापन सौंपने वालों में कंद्रा सोरेन, शिला देवी टुडू, शंकर सोरेन, ईश्वर चंद्र मानकी, सुकदेब सिंह, दुलाल चन्द्र हांसदा, विरेन्द्र हांसदा सहित अन्य उपस्थित थे.
Author: Desh Live News



