घाटशिला: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार अनुमंडल कार्यालय घाटशिला पहुंचे। जहां अनुमंडल कार्यालय के सभागार में विधानसभा क्षेत्र के तमाम आला अधिकारियों बीडीओ, सीओ, डीएसपी व थाना प्रभारियों के संग लगभग दो घंटे चली बैठक में उपचुनाव के प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ एवं पर्यवेक्षक के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान घाटशिला विधानसभा में उपचुनाव को लेकर मतदाताओं की संख्या, बूथों में किए गए सुधार समेत अन्य बातों की भी जानकारी ली। बीएलओ के साथ बैठको के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथों पर मतदाताओं को दी जाने वाले सुविधा के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने कहा कि उपचुनाव को लेकर क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है पूरे विधानसभा क्षेत्र के बूथ का सत्यापन एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसकी जानकारी ली गई हैं। इस दौरे में उनके साथ संयुक्त सचिव सह संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, देव दत्ता उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसडीओ सुनील चंद्र सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।









