पाकिस्तानी नागरिकों की देश निकासी की मांग को लेकर भाजपा का ज़ोरदार प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक भव्य और ज़ोरदार प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए अमानवीय आतंकी हमले के विरोध में किया गया, जिसमें 28 निर्दोष पर्यटकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस वीभत्स घटना ने देश भर के नागरिकों को झकझोर कर रख दिया है जिससे जनमानस में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार यह प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे (संजू) ने किया। कार्यकर्ता प्रातः 11:30 बजे रूंगटा गार्डन चौक पर एकत्र हुए और “पाकिस्तान भारत छोड़ो”, “भारत माता की जय” जैसे राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ जुलूस की शक्ल में उपायुक्त कार्यालय की ओर प्रस्थान किया।उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें पाकिस्तान से आए वैध और अवैध नागरिकों की शीघ्र पहचान कर उन्हें देश से निष्कासित करने की मांग की गई है। ज्ञापन में गृह मंत्रालय के निर्देशों का पालन करते हुए त्वरित कार्रवाई की अपील की गई है।इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा ने कहा, “झारखंड में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों ने अवैध रूप से अपने पाँव जमा लिए हैं, लेकिन राज्य सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। 48 घंटे की चेतावनी समाप्त हो चुकी है, अब निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है।

इधर पूर्व मंत्री बड़कुंबर गगराई ने कहा कि राज्य में विदेशी नागरिकों की उपस्थिति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गम्भीर खतरा है। भाजपा नेता जेबी तुबिद ने भी इस विषय पर प्रशासन की निष्क्रियता की आलोचना करते हुए कहा कि झारखंड को विदेशी घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी ने इस ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से अपील की कि गृह मंत्रालय के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और पाकिस्तानियों की पहचान कर उन्हें भारत से तत्काल निष्कासित किया जाए। यह जनभावनाओं और राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा विषय है, जिस पर लापरवाही नहीं बरती जाए।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।

मुण्डूई मैदान में बदना पर्व के अवसर पर झूमर मेला देख कर लौट रही 11 वर्षिय नबालिग के साथ पांच युवक नें किया सामुहिक दुष्कर्म,चार गिरफ्तार, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग।