
जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी गणेश पूजा मैदान स्थित बागबेड़ा आंध्रा समिति के तत्वाधान में श्री श्री पहाड़ी मां पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात पूरे मंत्रोंउच्चारण एवं विधि विधान के साथ मां पहाड़ी की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों द्वारा राजकुमार सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इधर महिलाएं गोलपहाड़ी में अवस्थित पहाड़ी मां को आमंत्रण देने के बाद बड़ी संख्या में गाजे बाजे के साथ गोल पहाड़ी मंदिर पहुंची। वहां पूजन और मां का आशीर्वाद मिलने पर उन्हें लेकर पुनः बागबेड़ा कॉलोनी गणेश पूजा मैदान स्थित श्री श्री पहाड़ी मां पूजा के स्थल पर पहुंची।
इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, समाजसेवी मुदिता सिंह, संतोष गुप्ता, अवध साह, कमेटी के राजा राव, सीनु, सोनू, बाबू राव , वेंकटराव सहित काफी संख्या में स्थानीय लोगों उपस्थित थे।
