पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड चाईबासा मानव तस्कर के चंगुल से बची दो नाबालिग,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिमी सिंहभूम,झारखंड

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां बीती रात चमकपुर गांव से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का प्रयास किया गया, जानकारी के अनुसार, बीती रात दोनों नाबालिग अपने घर के पास शौच के लिए गई थीं।

इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें पकड़कर पिकअप वैन में बिठा लिया। अपहरण की योजना के तहत दूसरे वाहन में भी अपराधी सवार थे रास्ते में गाड़ी की गति धीमी होने पर दोनों लड़कियां साहस दिखाते हुए गाड़ी से कूद गईं और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के गोटम्बा गांव पहुंच गईं। वहां उन्होंने सहिया के घर शरण ली और पूरी रात सुरक्षित रहीं। घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह स्थानीय मुखिया दिनेश चंद्र बोयपाई गोटम्बा पहुंचे और दोनों लड़कियों को सोनुआ थाना ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और अपहरण की कोशिश करने वाले अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।

मुण्डूई मैदान में बदना पर्व के अवसर पर झूमर मेला देख कर लौट रही 11 वर्षिय नबालिग के साथ पांच युवक नें किया सामुहिक दुष्कर्म,चार गिरफ्तार, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग।