गिरिडीह – देवघर मुख्य मार्ग के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा (टोल टैक्स ) के समीप भीषण सड़क हादसा, स्विफ़्ट डिजायर गाडी को अज्ञात ट्रक चालक ने मारी ठोंकर, घटनास्थल पर हुई पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत, दो महिला घायल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गिरिडीह, झारखंड : देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के समीप बीती रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार को ठोकर मार दी, इसके बाद स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है, घायल महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, वंही तीनों मृतकों के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. मृतकों में लिलो तुरी, छोटू तुरी और राजन तुरी शामिल है. जिसमें छोटू तुरी और राजन तुरी पिता पुत्र है. इस घटना के बाद सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना के बाबत बताया गया की नवडीहा ओपी क्षेत्र के जंगरीडीह से एक स्विफ़्ट डिजायर कार पर सवार होकर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर में लीलो तुरी के भतीजी के घर अषाढी पूजा का प्रसाद खाने के लिए गए हुए थे, रात में प्रसाद खाने के बाद सभी स्विफ़्ट डिजायर कार पर सवार होकर वापस लौट रहें थें, की मधवा टोल टैक्स के आगे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्विफ़्ट कार को ठोकर मार दी, जिसके बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए ओर घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गयी और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी।घटना के बाद आस – पास के लोगों ओर पुलिस के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वंही घटना के बाद परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया है !

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।