झारखण्ड पलामू में पांकी मजदूर किसान महाविद्यालय में मिले दो दुर्लभ उल्लू, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू l

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखण्ड..

पलामू थाना अंतर्गत पांकी प्रखंड के डंडार मे मजदूर किसान कॉलेज में दो दुर्लभ उल्लू मिला।

कॉलेज के शिक्षकों ने उल्लू को देखकर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उल्लू का रेस्क्यू किया। उल्लू को पलामू टाइगर रिजर्व में सौंपने की जानकारी दी गई है। जिले में पहली बार हिमालयन उल्लू देखे जाने की जानकारी दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर किसान कॉलेज में शिक्षकों ने दो उल्लू को उड़ते हुए देखा।अंजान पक्षी देखकर इसकी जानकारी वन विभाग के कर्मियों को दी। सूचना मिलने पर कुंदरी के वन क्षेत्र पदाधिकारी महेन्द्र प्रसाद एवं वनरक्षी दीनानाथ शर्मा मौके पर पहुंचे और कॉलेज के शिक्षकों के साथ मिलकर उल्लू का रेस्क्यू किया। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि उल्लू को पलामू टाइगर रिजर्व में सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली बार इस तरह का उल्लू पलामू जिले में देखा है।

स्थानीय और बाहरी उल्लू की शारीरिक बनावट अलग-अलग है। संभावना है कि दोनों उल्लू भटक कर आ गए होंगे। उनकी शारीरिक संरचना से पता चलता है कि दोनों ठंडे प्रदेश में पाए जाने वाले उल्लू हैं। हिमालयन उल्लू होने की संभावना व्यक्त की गई है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें