जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में किया गया धरना प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर :  जिला कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। इन लोगों की मांग थी कि निजी स्कूलों में री- एडमिशन लिया जा रहा है, जबकि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कई बार कहा है कि कोई भी स्कूल री- एडमिशन चार्ज नहीं लेंगे। कई स्कूल री- एडमिशन चार्ज का नाम बदलकर बिल्डिंग डेवलपमेंट और अन्य मद पर खर्च दिखाकर वसूल रहे हैं। कई स्कूलों में 3 महीने का फीस एक साथ लिया जा रहा है। इसके अलावा पुस्तक और सिलेबस चेंज कर दिया जा रहा है, जिससे नई पुस्तके खरीदनी पड़ती है। वह भी स्कूल द्वारा बताए गए दुकान से ही किताब कॉपी और एड्रेस लेना पड़ रहा है।इन सब बातों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जिला शिक्षा पदाधिकारी इसलिए यहां बैठे हैं, जो सरकार के नियम का पालन करवा सके। अगर वह नियम का पालन नहीं करती है तो हम लोग डेरा डालो, धरना और प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित करेंगे।वहीं कई स्कूलों में बीपीएल सीट बच जाने पर उसे डोनेशन द्वारा भरा जा रहा है। जिसका विरोध भी कांग्रेसियों ने किया है।इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, राजकिशोर यादव, बिजेंदर तिवारी ,सामंत कुमार ,संजय सिंह आजाद, राकेश तिवारी, हरिहर प्रसाद ,पप्पू शुक्ला, मनोज झा ,संजय तिवारी, बाबुआ झा, प्रभात ठाकुर, ज्योति मिश्रा मौजूद थे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें