झारखंड खैनी के पार्टनर के दो ठिकानों पर आयकर का छापा ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा : झारखंड खैनी के पार्टनर नितिन प्रकाश और पंकज खिरवाल के घर पर आयकर विभाग की टीम छापामारी कर रही है। 6 गाड़ियों में सवार होकर विभाग की दो टीम शुक्रवार को चाईबासा पहुंची और छापामारी कर  कार्रवाई शुरू कर दी गई। नितिन प्रकाश के नीमडीह स्थित आवास और पंकज खिरवाल के यूरोपीय क्वार्टर स्थित आवास में दो अलग-अलग टीमों द्वारा छापामारी की जा रही है। छापामारी की कार्रवाई किस मामले में की जा रही है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। आपको बता दें कि झारखंड खैनी के दोनों पार्टनर नितिन प्रकाश और पंकज खिरवाल के और भी कई कारोबार चाईबासा और आदित्यपुर में है। राइस मिल और चना दाल, सत्तू और बेसन की फैक्ट्री है। किस व्यापार को लेकर आयकर विभाग की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है। इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। छापामारी की कार्रवाई आज भी चल रही है।दोनो कारोबारी मंत्री दीपक बिरुवा के काफी करीबी माने जाते है।छापामारी से व्यवसाईयों में हड़कंप मचा है ।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।

मुण्डूई मैदान में बदना पर्व के अवसर पर झूमर मेला देख कर लौट रही 11 वर्षिय नबालिग के साथ पांच युवक नें किया सामुहिक दुष्कर्म,चार गिरफ्तार, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग।