झारखंड साहिबगंज गोदाबाड़ी हटिया के समीप एक मकान में चोरों ने चोरी की घटना क़ो अंजाम दिया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड..

साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदाबाड़ी हटिया के समीप स्थित एक मकान में चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

इसका पता तब चला जब मकान मालिक कोलकाता से गुरुवार की रात घर पहुंचे। दरअसल संत जेवियर स्कूल के शिक्षक पुण्य गौरव अपनी मां व छोटे भाई के साथ 25 दिसंबर को कोलकाता गए थे। गुरुवार की रात लगभग 9:30 बजे जब वापस घर पहुंचे तो मेन गेट में लगा दो ताला अलग हटा कर रखा था। उसके पहले गैलेरी का गेट और उसमें ताला लगा हुआ था। पुण्य गौरव ने बताया कि जब अंदर गए तो 4 कमरों का ताला टूटा हुआ था। एक कमरे को छोड़ कर साथ लगे कमरे व आंगन में रखे दो अलमीरा से सोना, चांदी के जेवरात, डेढ़ लाख कैश व चुकड़ी में रखा 20-30 हजार, टेबल पर रखा 2 लैपटॉप, एक टेबलेट व अन्य सामान की चोरी कर ली। वहीं प्रथम तल्ला पर रहने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिका यूपी निवासी रीना उपाध्याय व डिंपल के कमरे एवं दूसरे तल्ले पर रहने वाली भाड़ेदार रांची की वीणा के कमरों में भी चोरी हुई। पुण्य गौरव ने बताया कि भाड़ेदारों के कमरों का ताला भी टूटा हुआ था। पुलिस के आने के बाद उनके घर में भी चोरी का पता चला। उन्होंने बताया कि प्रथम तल्ला में
रीना उपाध्याय व डिंपल साथ में रहती थीं। दोनों 22 दिसंबर को घर चली गई थीं। वहीं वीणा 23 दिसंबर को घर गयी थीं। इधर सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी पंकज दूबे, नगर इंस्पेक्टर अमित गुप्ता ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को “बैल” की संज्ञा दे निशाना साधते कहाखाया-पिया झामुमो का, मोटा-तगड़ा भी हो गया झामुमो में, और खेत जोतने चला गया भाजपा का :-हेमंत सोरेन.

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।