The ad is not displayed on the page
current post: मुंबई मैराथन में जमशेदपुर के इंस्पेक्टर ने लगाई दौर,देश विदेश के धावकों के बिच दिखाया अपना दम. जमशेदपुर के इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने भी मनवाया अपना लोहा....., ID: 2478
Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)
Display Conditions
| Ad | wp_the_query | |
|---|---|---|
| term_id | 0 | |
| taxonomy | 0 | |
| is_main_query | 1 | 1 |
| is_rest_api | 1 | |
| page | 0 | 1 |
| numpages | 0 | 1 |
| is_archive | 0 | |
| is_search | 1 | |
| is_home | 1 | |
| is_404 | 1 | |
| is_attachment | 0 | |
| is_singular | 0 | 1 |
| is_front_page | 1 | |
| is_feed | 0 |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| term_id: is_archive: |
| Ad | wp_the_query |
|---|---|
| 5 | 10 |
Find solutions in the manual
मुंबई
देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में देश के सबसे प्रतिष्ठित ओद्योगिक घराना टाटा समूह के द्वारा हर साल मैराथन दौर का आयोजन किया जाता है| इस वर्ष टाटा मुंबई मैराथन 2025 का आयोजन दक्षिण मुंबई में किया गया। ‘मुंबई मैराथन’ के 20वें वर्ष के आयोजन में दुनियाभर के धावकों ने हिस्सा लिया। इस साल आयोजित इस प्रतियोगिता में इरिट्रिया के बेरहेन टेस्फे ने टाटा मुंबई फुल मैराथन में अपनी जीत पक्की की |
जबकि भारतीयों में अनीश थापा पहले स्थान पर रहे है। भारतीय एलीट महिला रेस विजेता इस बार भी निरमाबेन ठाकोर ही रहीं। मुंबई में आयोजित इस मैराथन में झारखण्ड के औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के साकची थाना में तैनात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने भी बतौर धावक भाग लिया और अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया|
साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने 5 घंटे 23 मिनट 31 सेकेंड में अपनी दौड़ पूरी की| मुंबई में आयोजित मैराथन दौर में भाग लेने के बाद जमशेदपुर पहुँचने पर शहर के सामाजिक संगठनो और शहरवासियों ने झारखण्ड पुलिस के अधिकारी इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा को सम्मानित किया|
मुंबई मैराथन में इस बार अफ्रीका के छोटे से देश इरिट्रिया का दबदबा रहा। पुरुष वर्ग के धावकों में पहले दो स्थान इरिट्रिया के नाम रहा। हालांकि भारतीय पुरुषों में अनीश थापा ने मुंबई मैराथन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, उसके बाद मान सिंह और गोपी थोनकल रहे। धावक थापा ने 2 घंटे 17 मिनट 23 सेकंड में फुल मैराथन रेस पूरी की। जबकि दूसरे स्थान पर रहे मान सिंह ने 2 घंटे 17 मिनट 37 सेकंड में दौड़ पूरी की। हालांकि पुरुष वर्ग में भारत के अनीश थापा काफी पीछे रहे।
पुरुष वर्ग में इरिट्रिया के बेरहेन टेस्फे ने गोल्ड जीता। उन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 44 सेकेंड में रेस पूरी की। मुंबई मैराथन में यह उनकी पहली जीत है। तो दूसरे स्थान पर इरिट्रिया के ही मेरहवी केसेटे रहे, जिन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 50 सेकंड में रेस पूरी की। जबकि तीसरे स्थान पर इथियोपिया के टेस्फये डेमेके रहे, जिन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 56 सेकंड में दौड़ पूरी की। पिछले साल मुंबई मैराथन 2024 इथियोपिया के हायले लेमी ने 2 घंटे 07 मिनट 50 सेकेंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया था। वहीँ, टाटा मुंबई मैराथन 2025 में एलीट महिला वर्ग में केन्या की धाविका जॉयस टेली ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2 घंटे 24 मिनट 56 सेकेंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। भारतीय महिला धावकों में निरमाबेन ठाकोर भरतजी लगातार दूसरी बार एलीट रेस पूरी करने वाली पहली बनी। उन्होंने 2 घंटे 50 मिनट 06 सेकंड में दौड़ पूरी की।



