बोकारो में युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बोकारो: बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी गांव में कुल्हाड़ी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पिछरी मिश्रा टोला निवासी बिपुल मिश्रा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 7 बजे विपुल को उसके तीन दोस्तों ने घर से बुलाया था। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। इस बीच रात करीब 11 बजे ग्रामीणों के द्वारा उसका शव बिरोहर बेड़ा के जंगल में देखा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इधर, जरीडीह और पेटरवार थाना से शव मिलने की जानकारी परिजनों को दी, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुण्डा की तत्परता से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बोकारो पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और न्यूटन डॉग की सहायता से जांच की जा रही है। मामले में पुलिस ने  बताया कि घटना की तह तक पहुंचने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। गांव में इस हत्याकांड के बाद भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। वहीं पोस्टमार्टम के लिए शव को तेनुघाट अनुमडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें