कदमा में अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: कदमा में अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, ID: 5789

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
55


Find solutions in the manual

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया, टीसी कॉलोनी रोड से आज सुबह पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से देसी पिस्टल, कट्टा, खाली मैगजीन और जिंदा गोलियों सहित कई आपत्तिजनक सामान जप्त किए हैं।आरोपी की पहचान उलियान के केडी फ्लैट निवासी हरिकेश पटेल के रूप में हुई है। मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शुभाशीष ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि फार्म एरिया में एक व्यक्ति लोगों को अवैध हथियार दिखाकर डराने धमकाने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने पेशेवर तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद हरिकेश कि निशान देही पर फार्म एरिया रोड नंबर 18 के समीप एक खंडहर क्वार्टर के शौचालय में छुपा कर रखे गए हथियार बरामद किए गए। लाल पीले रंग के कपड़े के झोले से पुलिस ने एक देसी ऑटोमेटिक पिस्टल बिना मैगजीन के, दो खाली मैगजीन, 7.6 5 की तीन जिंदा गोली, एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की ।

गिरफ्तार युवक के खिलाफ कदमा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी के संबंध किसी अपराधी गिरोह से है या नहीं।एसपी के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment