महिला की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में बदला, फॉरेंसिक जांच से खुला परदा, पति सहित पांच पर हत्या का केस, मुख्य आरोपी पति गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़,,झारखंड: हिरणपुर थाना क्षेत्र के थानापाड़ा मोहल्ले में हुई बिंजु देवी की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस ने मृतका के पति आकाश कुमार साह समेत पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पाकुड़ भेज दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

दहेज को लेकर चल रहा था विवाद।

मृतका के भाई माखनलाल साहा (निवासी छोटा बोआरीजोर, गोड्डा) ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में बिंदु की शादी आकाश कुमार साह से हुई थी। शादी में परिवार की ओर से करीब आठ लाख रुपये उपहार स्वरूप दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज के लिए बिंजु को प्रताड़ित करता था। पति, सास-ससुर, जेठ और ननद के व्यवहार से वह परेशान रहती थी।

परिजनों ने कहा– हत्या के बाद बनाया आत्महत्या का रूप।

माखनलाल के मुताबिक, 12 अक्टूबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे ससुराल से फोन आया कि बिंजु बीमार है। जब परिजन पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बिंदु घर के आंगन में मृत पड़ी है। गले पर चोट के निशान थे और उन पर पाउडर लगाया गया था। परिजनों का आरोप है कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

फोरेंसिक टीम और मेडिकल बोर्ड ने की जांच।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पाकुड़ से फोरेंसिक टीम बुलाई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान एसआई सुकल मरांडी और एएसआई किशोर कुमार टुडू भी मौजूद थे।सिविल सर्जन के निर्देश पर चार डॉक्टरों की टीम गठित कर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

थाना प्रभारी बोले– सभी पहलुओं पर जांच जारी।

थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति आकाश कुमार साह, ससुर राजेंद्र साह, सास सुनीता देवी, जेठ रविरंजन साह और ननद राधिका गुप्ता (निवासी– रामपुरहाट, पश्चिम बंगाल) को आरोपी बनाया गया है। मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

घाटशिला विधानसभा के लोग इस चुनाव में पूरे झारखंड को संदेश देंगे की जनता जब चाहे गद्दी से उतार सकती है : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी। भाजपा को वोट दे, दामपाड़ा कानीमोहाली में किसानों के लिए बृहद चेक डैम का निर्माण करूंगा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन।

मुण्डूई मैदान में बदना पर्व के अवसर पर झूमर मेला देख कर लौट रही 11 वर्षिय नबालिग के साथ पांच युवक नें किया सामुहिक दुष्कर्म,चार गिरफ्तार, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग।