पीएम मोदी की चादर अजमेर दरगाह में चढ़ाने पहुंचे किरेन रिजिजू, हिंदू सेना ने रोक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया|

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: पीएम मोदी की चादर अजमेर दरगाह में चढ़ाने पहुंचे किरेन रिजिजू, हिंदू सेना ने रोक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया|, ID: 1645

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
510


Find solutions in the manual
  • हाइलाइट्स

  • प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से मोदी 10 बार अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ा चुके हैं. यह 11वीं बार होगा जब उन्होंने इस परंपरा में हिस्सा लिया है.
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू दरगाह में चढ़ाएंगे पीएम की चादर
  • पीएम मोदी ने अब तक 10 बार भेजी चादर, ये 11वां अवसर है
  • सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 5000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई चादर अजमेर दरगाह पर पेश करेंगे। रिजिजू के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

सेंट्रल डेस्क देश लाईव न्यूज़

अजमेर/जयपुर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से चादर लेकर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे रहे हैं। शनिवार सुबह वे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे और फिर अजमेर रवाना हुए। 813वें उर्स पर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी। इस दौरान दरगाह इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अजमेर शरीफ दरगाह में पीएम मोदी अब तक 10 बार चादर भिजवा चुके हैं, यह 11वीं बार है। अजमेर दरगाह से पहले रिजिजू ने जयपुर में दिए एक बयान में कहा है कि अजमेर में उर्स के दौरान दरगाह पर पीएम मोदी की ओर से चादर चढ़ाने का मुझे मौका मिला है। सद्भाव, भाईचारे के संदेश के साथ पीएम मोदी की ओर से यह चादर पूरे देश की ओर से भेंट करने जैसा है।

ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर आज पेश होगी पीएम मोदी की चादर.

शनिवार सुबह 7:45 बजे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वे सड़क मार्ग से अजमेर के लिए रवाना हुए। अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813वें उर्स के मौके पर वो चादर पेश करेंगे। यह चादर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भेजी गई है। चादर चढ़ाने का कार्यक्रम ठीक 11 बजे होगा। अजमेर के संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस ने अच्छे इंतजाम किए हैं। ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। पूरा प्रशासन मुस्तैद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली चादर लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार सुबह 7:45 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं. कुछ ही देर में वे सड़क मार्ग से अजमेर के लिए रवाना होंगे. 813वें उर्स के मौके पर आज ठीक 11 बजे यह चादर अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ पर पेश की जाएगी. उससे पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं|

 

  •   ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर आज पेश होगी पीएम मोदी की चादर.

5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

अजमेर के संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने बेहतरीन इंतजाम किए हैं, ताकि कोई असुविधा न हो. जिला प्रशासन मुस्तैद है. वहीं अजमेर रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश मेघवाल ने कहा कि लगभग पांच हजार पुलिसकर्मियों को यहां पर तैनात किया गया है. सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी नजर रखी जाएगी. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के आगमन के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं|

चादर पेश करने के बाद पीएम मोदी की तरफ से भेजा गया संदेश भी पढ़ा जाएगा. इसके बाद केंद्रीय मंत्री महफिलखाने में दरगाह के वेब पोर्टल, गरीब नवाज ऐप , ऑपरेशन मैनुअल फॉर कंडक्ट ऑफ उर्स ऑफ ख्वाजा मोइन-उद-दीन चिश्ती की लॉंचिंग भी करेंगे|

पहले निज़ामुद्दीन दरगाह में किए दर्शन

अजमेर शरीफ दरगाह की अपनी यात्रा से पहले केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को दिल्ली में निज़ामुद्दीन औलिया दरगाह का दौरा किया. उनके साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी भी नजर आए, जो आज अजमेर दरगाह में चादर चढ़ाने साथ आए हैं. वहां पत्रकारों से बात करते हुए रिजिजू ने बताया, ‘अजमेर जाने से पहले मैंने सोचा कि पहले निजामुद्दीन दरगाह का दौरा करना अच्छा होगा. इसलिए मैं यहां आया. मैंने सभी के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की. देश में भाईचारे और शांति पर पीएम मोदी का संदेश लेकर मैं अजमेर शरीफ जा रहा हूं|

पिछले साल स्मृति ईरानी ने चढ़ाई थी चादर

प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से मोदी दस बार अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ा चुके हैं. यह 11वीं बार होगा जब उन्होंने इस परंपरा में हिस्सा लिया है. पिछले साल, 812वें उर्स के दौरान, प्रधानमंत्री की ओर से मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले एक प्रतिनिधिमंडल के साथ तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और जमाल सिद्दीकी ने दरगाह पर ‘चादर’ पेश की थी.

फ़ाइल फोटो
  • अजमेर में उर्स के दौरान गरीब नवाज की दरगाह पर जाना देश की पुरानी परंपरा है। मुझे पीएम मोदी की ओर से चादर चढ़ाने का मौका मिला है। संदेश सद्भाव, भाईचारे का है। कल, मैंने दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन की दरगाह का दौरा किया, चादर चढ़ाई और अपनी दुआ मांगी। उर्स के पावन अवसर पर हम देश में अच्छा माहौल चाहते हैं। अनेकता में एकता हमारी संस्कृति है। सभी समुदाय के लोग गरीब नवाज से दुआ मांगते हैं। पीएम मोदी की ओर से चादर चढ़ाना पूरे देश की ओर से भेंट करने जैसा है। अजमेर की दरगाह पर लाखों लोग आते हैं, उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, हम नई चीजों की शुरुआत करके इसे दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।— किरन रिजिजू केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार|  

    किरण रिजीजू केन्द्रीय मंत्री
Author:

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: पीएम मोदी की चादर अजमेर दरगाह में चढ़ाने पहुंचे किरेन रिजिजू, हिंदू सेना ने रोक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया|, ID: 1645

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
510


Find solutions in the manual