जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान पर प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने ली समीक्षा बैठक, अभियान में तेजी लाने का किया आह्वान, उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर..


भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन महापर्व के तहत जमशेदपुर महानगर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा और प्रगति को लेकर भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने जमशेदपुर का दौरा किया।

इस अवसर पर बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, मीरा मुंडा, अभियान के जिला संयोजक डॉ. राजीव, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं संजीव सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सदस्यता अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने अभियान की विस्तृत जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं को इसे और तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करें। विभिन्न मंडल क्षेत्रों में कैम्प लगाकर और बस्ती क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों और पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराना आवश्यक है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे बस्ती क्षेत्रों में जाकर आम लोगों से संवाद स्थापित करें और भाजपा के साथ उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें।बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने का कार्य नहीं, बल्कि यह पार्टी की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश में विकास और सुशासन की नई परिभाषा गढ़ी है। हमें इन उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाकर उन्हें भाजपा परिवार का हिस्सा बनाना है। श्री महतो ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज करें और लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने लोगों को भाजपा के विकास कार्यों और राष्ट्रहित में लिए गए फैसलों की जानकारी देकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सदस्यता अभियान में अब तक के कार्यों और प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता हेतु विभिन्न मंडलों में सदस्यता प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा और परिश्रम से तय समयसीमा के भीतर लक्ष्य की प्राप्ति होगी।बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन अभियान के जिला संयोजक डॉ राजीव कुमार ने किया।इस दौरान पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, गुँजन यादव, मनोज कुमार सिंह, राजन सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, प्रदीप महतो, प्रदीप बेसरा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, शांति देवी, सुबोध झा, संजीत चौरसिया, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, कौस्तव राय, उज्ज्वल सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, अमित अग्रवाल, मंजीत सिंह, मुचिराम बाउरी, नीतीश कुशवाहा, सागर राय, नीलू मछुआ, रमेश बास्के, पोरेश मुखी समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

जमशेदपुर मे कड़ाके की ठंड पड़ रही है और इस तरह के ठंड को देखते हुए सामाजिक संस्था महिला शक्ति संघ के द्वारा भुईयाडीह स्थित पटेल नगर सामुदायिक भवन में कंबल वितरण और टुसू पर के मौके पर साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

  • Buzz4 Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool