संभावित युद्ध के मद्देनजर बोकारो में सिविल इमरजेंसी मॉकड्रिल की गई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बोकारो : पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। स्थिति युद्ध जैसी उत्पन्न हो गई है। संभावित युद्ध के मद्देनजर सभी राज्यों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है ताकि युद्ध की स्थिति में आम जन की सुरक्षा हो सके और जानमाल की कम क्षति हो। झारखंड के 5 जिलों में 6 स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रांची, बोकारो, गोमिया, जमशेदपुर, साहिबगंज और गोड्डा शामिल है। सुरक्षा और संवेदनशीलता के आधार पर बोकारो जमशेदपुर और रांची को कैटिगरी 2 में रखा गया है। बोकारो जिला में बोकारो इस्पात संयंत्र के अलावा गोमिया में बारूद कारखाना आईईएल, बीटीपीएस, सीटीपीएस और टीटीपीएस जैसे थर्मल पावर स्टेशन अवस्थित है। इस लिहाज से बोकारो काफी संवेदनशील स्थान है। युद्ध की स्थिति में दुश्मन ऐसे स्थानों को टारगेट कर निशाना बनाते है ताकि आर्थिक हो और जान माल की अधिक क्षति हो सके।

Desh Live News
Author: Desh Live News

Leave a Comment

और पढ़ें

मुण्डूई मैदान में बदना पर्व के अवसर पर झूमर मेला देख कर लौट रही 11 वर्षिय नबालिग के साथ पांच युवक नें किया सामुहिक दुष्कर्म,चार गिरफ्तार, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश, आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग।