तांत नगर चाईबासा में कल्पना सोरेन ने निकली मंईया सम्मान यात्रा,लोगों की उमड़ी भारी भीड़|

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: तांत नगर चाईबासा में कल्पना सोरेन ने निकली मंईया सम्मान यात्रा,लोगों की उमड़ी भारी भीड़|, ID: 1224

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Placement: Before Content (11261)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
510


Find solutions in the manual
  • कोल्हान ना किसी के आगे झुका है और न कभी झुकेगा:-कल्पना सोरेन
  • राज्य के लोगों को भटकाने के लिए बेईमानो का एक यात्रा चल रहा है:-निरल पूर्ति

सुजीत कुमार/चाईबासा

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान यात्रा पर निकली गांडेय  विधायक और सीएम हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम जिले में अपनी यात्रा की  शुरुआत शनिवार को तांतनगर में शहीद गंगाराम कालुंडिया को नमन कर किए।

चाईबासा में मुख्यमंत्री मंईया सम्मान यात्रा पर कार्यक्रम को संबोधित करती गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और सांसद जोबा मांझी|

इसके बाद मंझारी और कुमारदूंगी प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि यह धरती हमारे आंदोलनकारी की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के समय से भी अपनी लड़ाई को लड़ते हुए अपने जल , जंगल जमीन , अपने पेड़ ,अपने पहाड़, अपने बुरु सबको बचाने के लिए निरंतर हमेशा अपने शत्रु के साथ में संघर्ष किया है। यह कोल्हान की वीर भूमि है। हमारे शहीदों से हमें यह प्रेरणा मिलती है की कोल्हान कभी झुकता नहीं है। कभी समझौता नहीं करता और कोल्हान कभी किसी से डरता नहीं है। यह सीख यह प्रेरणा लेकर हम निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं ।अगर आपको झारखंड मुक्ति मोर्चा की विचारधारा को समझना है, आपको झारखंड के हर एक शहीद सिपाही के बारे में जानना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा गरीब, गुरबा लोगों को आगे बढ़ा रहा है। आपके मन में हिम्मत है, साहस है। आपका विश्वास, आपका आत्मविश्वास यह सिखाता है। मेरी यात्रा आप लोगों को पता ही है। किस तरीके से मेरा सफर रहा है।  आज हमारे सामने सांसद मैडम जोबा मांझी  खड़ी है। आप लोगों के प्यार के वजह से यह सांसद है। आप लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर विश्वास जताया है। हम सभी मिलकर निरंतर लड़ने के लिए तत्पर रहते हैं। आज हम लोग महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं। एक दूसरे का उदाहरण देते हैं। आपको जानकर की खुशी होगी कि हमारे झारखंड के मुख्यमंत्री  ने  लाखों महिलाओं को 11000 करोड़ क्रेडिट लिंक्ड से जुड़वाया है , ताकि वह सवलंबी हो सके। वह खुद को मजबूत खड़ा कर सके। जितनी महिलाएं हैं उनके तकलीफों को भी उनका समाधान करते हुए आगे बढ़ सके।  कल रात्रि चौपाल में भी कुछ महिलाओं ने अपनी अनुभवों को हमको अवगत कराया था।  हमारे पास जो संपत्ति है वह हमारा आचरण और यह हमारा खजाना है। हम बताना चाहूंगी कि निरंतर हेमंत सोरेन जी हमारे झारखंड के आदिवासियों के लिए और खास करके कोल्हान में हो भाषा को हमारे संविधान की आठवीं अनुसूची में लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमेशा उनकी लड़ाई रहती है कि जब तक वह हो भाषा को हमारे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं करा देते चैन से नहीं बैठेंगे। मंईया सम्मान योजना महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए लाया गया है। इस योजना से बीजेपी को बहुत तकलीफ हो रही है। योजना को रोकने के लिए हर प्रकार का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हेमंत सोरेन अकेला दिखता है, अकेला है नहीं। राज्य की आधी महिला आबादी समेत पूरा राज्य उनके साथ खड़ा है। आप लोग बातें सभी की सुने, लेकिन सही को चुने । आपका हेमंत सोरेन को बिना सबूत के जेल में डाल दिया गया। पिछले 10 वर्ष से केन्द्र में भाजपा सरकार बैठी है । एक लाख 36000 करोड नहीं दे रही है।  हेमंत सोरेन राज्य को समृद्ध करने में लगे हैं। कल्पना ने कहा कि विपक्षी चाहते हैं कि कोल्हान समझौता करें , लेकिन उन्हें मालूम नहीं की जब कोल्हान की जनता अंग्रेजों का आगे नहीं झुकी अंग्रेजों के साथ समझौता नहीं की तो बाहरी लोगों को कैसे बर्दाश्त कर सकती है। मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि हजारों लोग आज इस कार्यक्रम में शामिल हुए,  इसका उद्देश्य आप जानते हैं, चुनाव आने वाला है। इसलिए हमें एक बार मजबूती के साथ फिर से खड़ा होना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के विकास के लिए बच्चे, युवा, बुजुर्ग , विकलांग के लिए योजना बनाएं। महिलाओं को सम्मान देने के लिए योजना बनाया। बिजली बिल की समस्या को खत्म किया । पुराने बिजली बिल को माफ किया। 2 लाख तक कृषि ऋण को माफ किया। आप जानते हैं किस तरह बेईमानों का एक यात्रा चल रहा है। असम का सीएम हेमंत बिस्वा सरमा अपने राज्य में चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों को आदिवासी का अधिकार नहीं दिया और यहां आकर आदिवासियों के अधिकार की बात करते हैं। केंद्र कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का प्रभारी बनाया है । उनके द्वारा आदिवासी का हक की बात कैसे की जा सकती है। मधु कोड़ा को चैलेंज मिल चुका है। हमारे एक दादा भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। वहीं कृषि मंत्री दीपिका पांडेय, महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी देवी, सांसद जोबा मांझी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन समेत अन्य मौजूद थे।

Author:

Leave a Comment

और पढ़ें

Ad debug output

The ad is not displayed on the page

current post: तांत नगर चाईबासा में कल्पना सोरेन ने निकली मंईया सम्मान यात्रा,लोगों की उमड़ी भारी भीड़|, ID: 1224

Ad: Ad created on January 26, 2026 2:51 am (11260)
Ad Group: slider (44)

Display Conditions
general conditions
Adwp_the_query
term_id0
taxonomy0
is_main_query11
is_rest_api1
page01
numpages01
is_archive0
is_search1
is_home1
is_4041
is_attachment0
is_singular01
is_front_page1
is_feed0
archive: Categories
Adwp_the_query
term_id:
is_archive:
author
Adwp_the_query
510


Find solutions in the manual